बहराइच के गल्ला मंडी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विगत कई वर्षों से एक ही पद पर तैनाती व सेवानिवृत्त गल्ला मंडी समिति कर्मचारियों के संबंध में जनसूचना के तहत सूचना मांगने पर


*ब्रेकिंग न्यूज़*

*जिला बहराइच की बड़ी खबर*

*गल्ला मंडी बहराइच में विगत कई वर्षों से जमे कर्मचारी के पारदर्शिता पर उठे सवाल, जवाब मांगने पर चुप्पी*

*अयोध्या प्रसाद पासवान* 

            *भाजपा* 

*जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा* 

          *जनपद- बहराइच* 

*का आरोप------*

*नहीं दिया जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई  सूचना का जवाब और उड़ाया गया मजाक*

जनपद बहराइच के गल्ला मंडी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विगत कई वर्षों से एक ही पद पर  तैनाती व सेवानिवृत्त गल्ला मंडी समिति कर्मचारियों के संबंध में जनसूचना के तहत सूचना मांगने पर जवाब न मिलने के कारण मंडी प्रशासन समिति के कार्यप्रणाली पर कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आखिर मंडी प्रशासन समिति जनसूचना के तहत सूचना दिए जाने से क्यों साधी चुप्पी। 

आवेदनकर्ता का आरोप है कि मंडी प्रशासन समिति से जनसूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगे जाने के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि गल्ला मंडी बहराइच में सेवानिवृत्त विनोद कुमार शुक्ला विगत 11 वर्षों से बहराइच गल्ला मंडी प्रशासन समिति के द्वारा कार्यालय संबंधित कार्य कराया जा रहा है। और दावा किया जा रहा है कि उनके सेवानिवृत्त होने के बाद भी कार्यालय का पूर्ण अधिकार प्राप्त है जो जांच का विषय है।

और पीड़ित ने यह भी दावा किया है की बहराइच गल्ला मंडी समिति में तैनात सुखेंद्र प्रसाद यादव विगत 32 वर्षों से व आत्मा शाह गुप्ता विगत 26 वर्षों से गल्ला मंडी समिति प्रशासन ने न तो स्थानांतरण किया है और न ही उनके पटल में कोई बदलाव किया गया है जिससे पीड़ित के द्वारा स्थानांतरण नीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है और अपने कथन में कहा है कि इनके पटलों की जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा खुलासा होगा।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ये दावे सही हैं, तो विगत कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनाती किसके आदेश से जारी रही? जनसूचना मांगने पर जवाब क्यों नहीं दिया गयाॽ और क्या संबंधित विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा ॽक्या गल्ला मंडी समिति में तैनात सेवानिवृत्त कर्मचारी के द्वारा किए जा रहे कार्यालय के कार्यों की पुष्टि होगीॽ क्या उपरोक्त प्रश्नों की जांच कर कोई कार्यवाही होगी।

अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद गल्ला मंडी प्रशासन समिति द्वारा उपरोक्त प्रश्न चिन्हों की जांच होती है या खाना पूर्ति करके छोड़ दिया जाता है 

*अब तक टीवी न्यूज चैनल से अदहम खान की रिपोर्ट*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।