*???? यशवंत साहू युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, महामंत्री बने चंदन जायसवाल,*
*जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने की युवा टीम की घोषणा*
*जौनपुर:* नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक शहर के मध्य स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई नगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारीयो और व्यापारी बंधुओ का स्वागत करते हुए युवा नगर अध्यक्ष के पद पर सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू को और प्रतिष्ठित व्यवसायी चंदन जायसवाल को नगर युवा महामंत्री के नाम की घोषणा किया कार्यक्रम में अतिथि के रूप उपस्थित जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने युवा नगर अध्यक्ष और युवा नगर महामंत्री को बधाई देते हुए उम्मीद जताई की नई टीम नए युवा जोश के साथ कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए उसके समस्याओं के निवारण में अपना संपूर्ण ताकत लगाएगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने नई युवा टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई की अध्यक्ष महामंत्री दोनों मिलकर नगर युवा टीम की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द से जल्द करेंगे और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के हाथों को और मजबूत करते हुए व्यापार मंडल के सभी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेंगे,
नवनियुक्त नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष यशवंतसाहू ने अपने स्वीकृति उद्बोधन में कहा कि आज जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसको मैं अपने पूरे सामर्थ के अनुसार आप सभी वरिष्ठ जनों का और युवा महामंत्री चंदन जायसवाल का सहयोग लेते हुए व्यापारियों की प्रत्येक समस्या को अपनी समस्या समझते हुए व्यापारी हित के प्रत्येक कार्य में सहयोग करने का संपूर्ण प्रयास करूंगा
बैठक को पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता, जिला संरक्षकगण राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बूलाल सोनकर, नरेंद्र जायसवाल ने भी संबोधित किया,
बैठक में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष विमल भोजवाल, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, रोशी सोनकर बॉबी, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, अमर जौहरी, हरेराम केसरवानी, प्रदीप साहू, सतीश अग्रहरि, शिवम बरनवाल, संतोष साहू, राजकुमार सेठ, संजय केडिया,डी.के. अग्रवाल, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरि, राकेश जायसवाल, शाहिद मंसूरी, गुलजारीलाल गुप्ता, नीरज शाह,दीपक जावा,अजय देवा, हफिज़ शाह, रत्नेश सिंह, बंटी जायसवाल, राहुल साहू, अभिषेक सेठ, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का संचालन नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू ने किया आभार नगर युवा महामंत्री चंदन जायसवाल ने व्यक्त किया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: