डॉक्टर दिवस पर बुंदेलखंड से उठा हरित क्रांति का संदेश — पीपल मैन ने चिकित्सकों से किया "एक डॉक्टर, एक जीवन, एक पेड़" का आह्वान उरई (


प्रेस विज्ञप्ति

डॉक्टर दिवस पर बुंदेलखंड से उठा हरित क्रांति का संदेश — पीपल मैन ने चिकित्सकों से किया "एक डॉक्टर, एक जीवन, एक पेड़" का आह्वान

उरई (जालौन), 1 जुलाई।

विश्वभर में बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र के बीच डॉक्टर दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई। पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने जालौन के प्रतिष्ठित चिकित्सकों से मुलाकात कर उन्हें पौधे भेंट किए और "एक डॉक्टर, एक जीवन, एक पेड़" अभियान का संदेश दिया।

इस अवसर पर जालौन के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अभय मिश्रा तथा मेडिकल कॉलेज, उरई के एम.एस. डॉ. सुनील कुमार को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में श्री जी मजेस्टी के एमडी श्री सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि धरती का बढ़ता तापमान केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य का भी सबसे बड़ा संकट बन चुका है। जिस प्रकार डॉक्टर अपने ज्ञान से जीवन बचाते हैं, उसी प्रकार एक वृक्ष आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाता है। इसलिए हर डॉक्टर, हर अस्पताल और हर नागरिक को वृक्षारोपण को सामाजिक दायित्व बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि दुनिया का प्रत्येक डॉक्टर अपने जीवन में कम से कम 100 पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो लाखों नए वृक्ष धरती को नई ऊर्जा और नई सांस देंगे।

पीपल मैन ने अपने "₹1 में एक पेड़ लगाओ" अभियान और विश्व स्तर पर 1 करोड़ वृक्ष लगाने के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल भारत का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का अभियान है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती सीमाओं को नहीं पहचानती, इसलिए समाधान भी वैश्विक होना चाहिए।

उन्होंने विश्व के सभी डॉक्टरों, मेडिकल संस्थानों, सामाजिक संगठनों, उद्योगों, युवाओं और नीति-निर्माताओं से अपील की कि वे अपने प्रत्येक विशेष अवसर को "एक व्यक्ति–एक पेड़" के संकल्प से जोड़ें और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

संदेश:

“यदि आज हम पेड़ बचाएंगे, तो कल पेड़ हमारा भविष्य बचाएंगे।”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।