थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिला से मंगलसूत्र व पैसा छीनने वाले शातिर 02 अभियुक्तो को घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑटो रिक्शा एवं 1000 रुपया के साथ किया गया गिरफ्ता
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं-293/26 धारा 304(2), बढ़ोतरी धारा
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के यातायात नियमों के उल्लंघन एवं 53 मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई प्रभावी कार्यवाही*
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के यातायात नियमों के उल्लंघन एवं 53 मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई प्रभावी कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय के निर्देशन में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले *53 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। जब्त किए गए सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को क्षेत्राधिकारी यातायात, पीलीभीत के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार सार्वजनिक रूप से बुलडोजर के माध्यम से नष्ट कराया गया।
इस कार्यवाही का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आमजन को अनावश्यक शोर से राहत प्रदान करना तथा वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन की भावना विकसित करना है। मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न केवल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देता है, बल्कि आमजन की शांति एवं सुविधा को भी प्रभावित करता है।
जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में अनाधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं तथा मानक साइलेंसर का ही प्रयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें, जिससे स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जनपदीय यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार विशेष अभियान चलाकर प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं-293/26 धारा 304(2), बढ़ोतरी धारा
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: