शाहजहाँपुर अब तक चैनल


शाहजहांपुर। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। अभियान के तहत मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सड़क घेरकर किए गए अतिक्रमण हटवाए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की टीम ने अंजान चौकी से मालखाना, कच्चा कटरा और कन्नौजिया तिराहा तक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान हटवाया गया और मार्ग में बाधा बन रहे ठेलों को भी हटाया गया। पुलिस ने कहा कि अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की हिदायत दी। यातायात प्रभारी ने बताया कि शहर को जाममुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।