अर्जुन रौतेला आगरा। नुनिहाई इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों ने प्रकाश नगर के लिए प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) का विरोध करते हुए इसे वर्तमान स्थान के बजाय किसी वैकल्पिक मार्ग पर बनाए जाने की मांग की। उद्यमियों का कहना है कि प्रस्तावित निर्माण से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होंगी और


अर्जुन रौतेला आगरा। नुनिहाई इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों ने प्रकाश नगर के लिए प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) का विरोध करते हुए इसे वर्तमान स्थान के बजाय किसी वैकल्पिक मार्ग पर बनाए जाने की मांग की। उद्यमियों का कहना है कि प्रस्तावित निर्माण से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित होंगी और हजारों लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है।
फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर खन्ना एवं रजनीश खंडेलवाल के नेतृत्व में उद्यमियों ने सड़क पर प्रस्तावित पिलरों एवं लोहे के जाल का मॉक ड्रिल कर वाहनों का संचालन कराया। इस दौरान कई वाहन पिलरों से टकराते दिखाई दिए। उद्यमियों ने तर्क दिया कि इस मार्ग पर फ्लाईओवर बनने से बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों की आवाजाही बाधित होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि फ्लाईओवर किसी वैकल्पिक स्थान पर बनाया जाए, जिससे प्रकाश नगर, सुशील नगर और गढ़ी चाँदनी क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को भी बेहतर सुविधा मिल सके।
मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। एसोसिएशन के सचिव बब्बू साहनी ने विधायक को बताया कि फ्लाईओवर और उसके एप्रोच मार्ग के निर्माण से मुख्य चौड़ा मार्ग प्रभावित होने की आशंका है। इससे क्षेत्र में संचालित लगभग 200 फैक्ट्रियों के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और करीब 10 हजार श्रमिकों के परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले में स्वतंत्र समिति गठित कर तकनीकी विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों की सहमति और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही आगे निर्णय लिया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति या उद्योग का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।