साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹3 हजार खाते में कराए वापस।
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
अर्जुन रौतेला आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी आगरा के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने अजय नगर, टेढ़ी बगिया, जलेसर रोड, आगरा निवासी पवन प्रजापति को पुनः जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है।

पवन प्रजापति वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं।
मनोनीत होने पर पवन प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी देने का कार्य करती है। पार्टी द्वारा प्रजापति समाज को सम्मान दिए जाने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, जिला महासचिव संतोष पाल बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, लल्ला गुर्जर, राहुल चतुर्वेदी, सुनील यादव, प्रदीप सिंह जाटव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पवन प्रजापति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
हर छोटे-बड़े मामले में कथित ‘काराख़ास’ की सक्रियता चर्चा में, आम जनता में बढ़ रहा असंतोष!
Leave a Comment: