सिंदुरिया थाना बना दलालों और ‘काराख़ास’ के चर्चाओं का केंद्र? थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।
हर छोटे-बड़े मामले में कथित ‘काराख़ास’ की सक्रियता चर्चा में, आम जनता में बढ़ रहा असंतोष!
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
महराजगंज: जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुघली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 36/2026 से संबंधित राजन यादव (23 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हरिनन्दन यादव, निवासी ग्राम चौमुखा पूरब टोला, थाना घुघली को शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसकी माता श्रीमती बिन्द्रावती देवी के सुपुर्द कर दिया। पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक एवं हेड कांस्टेबल विरेन्द्र यादव शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हर छोटे-बड़े मामले में कथित ‘काराख़ास’ की सक्रियता चर्चा में, आम जनता में बढ़ रहा असंतोष!
सोनवीर सिंह बघेल
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
Leave a Comment: