सोनवीर सिंह बघेल


सोनवीर सिंह बघेल

आगरा के एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के अनावरण समारोह को लेकर प्रशासनिक और आयोजन स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति पूरी सक्रियता से जुटी हुई है।कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा, मंच व्यवस्था और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, समाज के कई वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस गरिमामयी समारोह के साक्षी बनेंगे।सांसद ने एत्मादपुर और आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के इस प्रतिमा अनावरण समारोह को सफल बनाएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।