पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी


पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/उपयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर श्री महेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वांछित वारन्टी की तलाश व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र परसराम 2. अभियुक्ता लक्ष्मी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल निवासीगण ग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को वहदग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 02 किलो 365 ग्राम अवैध गाँजा, 4 डिब्बा गाँजा पीने वाला कोगो चिलम, 23 खुले हुए कोगो चिलम, 4 बन्डल गाँजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, 48 खुली हुई गाँजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, एक स्टेपलर, एक पैकेट स्टेपलर पिन, एक वजन करने की इलेक्ट्रानिक मशीन, एक नेपाली पासपोर्ट, 02 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1,18,000 रु0 ) सहित खरीद/बिक्री का कुल 1982645/- रूपये नकद, कुल 320 रूपये (नेपाली) बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 97/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
     प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर मय पुलिस टीम त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत कर्बला तिराहे पर रोकथाम ड्यूटी पर थे तभी मुखबिर की सूचना मिली कि जमुनहा गांव निवासी शिवप्रसाद अपनी पत्नी व बिकाऊलाल जायसवाल की पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर परचून की दुकान से चोरी-छिपे गांजे के पैकेट बेच रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम दुकान पहुंची। मुखबिर के इशारे पर दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति को घेरकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम शिवप्रसाद पुत्र परसराम बताया व स्वीकार किया कि वह बिकाऊलाल जायसवाल के साथ गांजे के पैकेट बेचता है। पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्राधिकारी श्री भरत पासवान की उपस्थिति में तलाशी लेने के क्रम में शिवप्रसाद की तलाशी ली गई तो उसकी शर्ट की बाईं जेब से 06 पैकेट अवैध गांजा व 610 रुपये नगद बरामद हुए। शिवप्रसाद की निशानदेही पर दुकान व घर की तलाशी ली गई। घर की तलाशी के दौरान दुकान के पीछे कमरे में बैठी हुई एक महिला दिखाई दी जो कि बोरे में कुछ सामान छिपा रही थी उसको महिला पुलिस कर्मियों की मदद से पकड़ लिया गया, उसने अपना नाम लक्ष्मी देवी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल बताया। लक्ष्मी ने स्वीकार किया कि वह व उनका पति बिकाऊलाल नेपाल से गांजा मंगवाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर शिवप्रसाद के जरिए बेचते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र परसराम 
2.अभियुक्ता लक्ष्मी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल निवासीगण ग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती

गिरफ्तारी का स्थान
वहदग्राम जमुनहा गांव दा0 जमुनहा भवनियापुर

बरामदगी
02 किलो 365 ग्राम अवैध गाँजा, 4 डिब्बा गाँजा पीने वाला कोगो चिलम, 23 खुले हुए कोगो चिलम, 4 बन्डल गाँजा पैक करने वाली सफेद पारदर्शी पन्नी, 48 खुली हुई गाँजा पैक करनेज स्टेपलर, एक पैकेट स्टेपलर पिन, एक वजन करने की इलेक्ट्रानिक मशीन, एक नेपाली पासपोर्ट, कुल 1982645/- रूपये नकद, कुल 320 रूपये नकद(नेपाली) बरामदगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।