मुस्तैदी : मुहर्रम को लेकर देवरनियां पुलिस मुस्तैद, किया फ्लैग मार्च
बरेली देवरनियां ।
सहजनवा, गोरखपुर,
सहजनवा, गोरखपुर,
सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआवल में रास्ता और नाली निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विजयभान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान विजयभान राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से दलित परिवारों की निजी भूमि से जबरन रास्ता और नाली निकलवा रहे हैं। विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे खेत के एक हिस्से से रास्ता देने को तैयार हैं, लेकिन उन पर पूरी जमीन देने का दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान अपने रुके हुए विकास बजट को शीघ्र स्वीकृत कराने के उद्देश्य से दलित परिवारों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका गांव की महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर विरोध किया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तीन सूत्रीय मांग की है
ग्राम प्रधान के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और खर्च बजट की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
जांच में अनियमितता पाए जाने पर प्रधान व संबंधित अधिकारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
न्याय न मिलने की स्थिति में ग्रामीणों ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री जनता दरबार में अपनी बात रखने की चेतावनी दी है।
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। SC/ST Act के तहत जबरन भूमि अधिग्रहण और धमकाना दंडनीय अपराध है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीड़ित पक्ष DM, SP और अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दर्ज करा सकता है, साथ ही IGRS पोर्टल व 1076 CM हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा सकती है।ग्रामीणों ने अपील की है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनकी जमीन पर कोई निर्माण कार्य न कराया जाए।
कुआवल विवाद बजट पास कराने के लिए दलितों की जमीन पर नजर, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
प्रधान पर दलितों को धमकाने का आरोप, कुआवल में रास्ते को लेकर बवाल
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बरेली देवरनियां ।
चित्रकोंडा, जिला मलकानगिरी, ओडिशा अब तक टीवी न्यूज़ चैनल हमेशा जमीनी स्तर की सच्ची रिपोर्टिंग करता है। आज चित्रकोंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जडाम्बो के अंतर्गत ग्राम गौड़ापुट
कानपुर देहात / मूसानगर के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर मे छुट्टिया समाप्त के बाद आज प्रथम दिवस एक उत्सव मे रुप मे मनाया
Leave a Comment: