बरेली देवरनियां ।‌


बरेली देवरनियां ।‌ आज शुक्रवार को मुहर्रम के पर्व को लेकर कोतवाली देवरनियां पुलिस पूरी मुस्तैदी से ग्राउन्ड जीरो पर उतर चुकी है। इसी को लेकर गुरुवार को पुलिस ने देवरनियां समेत संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च कर कडा संदेश दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र और सीओ बहेडी अरुण कुमार के निर्देशन में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम मे मनाए जाने वाला मुहर्रम पर्व को लेकर कोतवाली देवरनियां पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को ग्राउन्ड जीरो पर पुलिस नजर आई। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बा देवरनियां, मुंडिया जागीर, रिछा,गिरघरपुर, सिंतरा, धर्मपुर, गुनाह स‌मेत तमाम जगहों पर फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण तरह से त्यौहार मनाने का संदेश दिया, साथ ही चेताय कि किसी भी तरह की खुराफात करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। न ही कोई नई परम्परा डाली जाएगी।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशन मे मुहर्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा। फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, एसएसआई विपिन तोमर समेत महिला पुलिस कर्मी आदि शामिल रहे।
फोटो--- देवरनियां में फ्लैग मार्च करती पुलिस ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।