थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं-276/26 धारा 309(4), 324(4), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुभाष मोदनवाल, 2. आदर्श गुप्ता, 3. नफीस , 4. दिलशाद को आज दिनांक 25.06.2026 को समय करीब 21.10 बजे जामडिह शुक्ल मार्ग के बगल पूरब तरफ इसाई कब्रिस्तान के पी


थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं-276/26 धारा 309(4), 324(4), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुभाष मोदनवाल, 2. आदर्श गुप्ता, 3. नफीस , 4. दिलशाद को आज दिनांक 25.06.2026 को समय करीब 21.10 बजे जामडिह शुक्ल मार्ग के बगल पूरब तरफ इसाई कब्रिस्तान के पीछे खाली मैदान से गिरफ्तार कर उसके पास से 02 अदद मोटर साइकिल व रु0 1545/-  रुपये नगद बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
1- सुभाष मोदनवाल पुत्र दशरथ नि0 जिगिना थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष।
2- आदर्श गुप्ता पुत्र मोहन गुप्ता नि0 सुर्ती हट्टा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष।
3- नफीस पुत्र वहीउद्दीन नि परसा तकिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र करीब 18 वर्ष। 
4- दिलशाद पुत्र जुनेद नि0 परसा तकिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र करीब 18 वर्ष। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 23.06.2026 को समय करीब 10.30 बजे प्रार्थी खलीलाबाद से बाइपास बस्ती पहुंचा वहां से टेम्पू से रोडवेज बस्ती पहुंचा, रोडवेज पहुचने के बाद प्रार्थी अपने गाँव के सत्यम पुत्र दशरथ को फोन किया कि पूछा बहराइच जाने वाली बस कहा से मिलेगी इस पर उसने बताया कि रोडवेज से बस पता कर लो नही तो मै अपने भाई सुबाष को भेज रहा हूं थोड़ी देर बाद फिर उसने फोन करके बताया कि मेरा भाई पहुंच गया है प्रार्थी से सुबाष मिला उसके साथ उसके तीन दोस्त और थे जो प्रार्थी को बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर बैठाने के लिए अपनी एक मोटरसाइकिल पर प्रार्थी को बैठाया उसी पर तीन और लोग बैठ गये और दुसरी मोटर साइकिल से एक अकेले पीछे-पीछे चल रहा था फिर आगे जाकर वह लोग रास्ता बदल दिये तो प्रार्थी ने पूछा कि किधर ले चल रहे हो तो उन सबने प्रार्थी को डरा धमकाकर एक सुनसान जगह ले जाकर प्रार्थी का कुल 7500/- रुपये जबरदस्ती ले लिए और मोबाइल से सिम निकालकर भी तोड़ दिये तथा जान से मारने की धमकी दिये।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक  मोती चन्द थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
02. उ0नि0 जयविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी रोडवेज थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
03. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी रौता थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
04. उ0नि0 अनस अख्तर चौकी प्रभारी मड़वानगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
05. का0 धीरज यादव, का0 चन्द्रशेखर यादव, का0 अर्जुन यादव, का0 धनंजय यादव, का0 शिवम वर्मा थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।