थाना मल्हीपुर पुलिस ,एसओजी व सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 02 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1,18,000 रु0 ) सहित खरीद/बिक्री का 19,82,645/-(उन्नीस लाख बयास
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद (सीतापुर)।समतामूलक समाज के प्रणेता, आरक्षण व्यवस्था के जनक, महान न्यायप्रिय शासक तथा सामाजिक न्याय के अग्रदूत राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को महमूदाबाद नगर स्थित अखिलेश ट्रॉली वाले (निकट ट्रेंड्स) के पास भव्य शरबत वितरण एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने सहभागिता कर राजर्षि शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने शासनकाल में सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जो कदम उठाए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन सामाजिक न्याय, मानवता और समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर राहगीरों, जरूरतमंदों एवं आमजन को शीतल शरबत वितरित किया गया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज में भाईचारा, सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, अंबेडकर समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार (एडवोकेट),सचिव राजाराम, बार अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, सचिव राजाराम गौतम, सदस्य रामसहाय, अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल (गुरुजी), डॉ. अशोक वर्मा, डॉ अखिलेश वर्मा, आलोक वर्मा आजाद (गुरुजी), एडवोकेट सुदीप वर्मा, कृष्ण गोपाल गुरुजी, हरेराम, संतोष कनौजिया, पीयूष वर्मा, सुधाकर वर्मा, सुनील कुमार, रोहित वर्मा, अनुरुद्ध वर्मा, विमलेश वर्मा, धर्मेंद्र पटेल, नरेंद्र हिंदुस्तानी, अवधराम मौर्य, नवनीत कुमार, एडवोकेट राजेंद्र बाबूजी, सरोज कुमार, एडवोकेट कमल सरोज वर्मा, ए के वर्मा, उमेश वर्मा सभासद, विशंभर वर्मा पूर्व सभासद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा शिक्षा, समानता और मानव सेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के इस जनसेवी प्रयास की सराहना की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं-276/26 धारा 309(4), 324(4), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुभाष मोदनवाल, 2. आदर्श गुप्ता, 3. नफीस , 4. दिलशाद को आज दिनांक 25.06.2026 को समय करीब 21.10 बजे जामडिह शुक्ल मार्ग के बगल पूरब तरफ इसाई कब्रिस्तान के पी
Leave a Comment: