हर छोटे-बड़े मामले में कथित ‘काराख़ास’ की सक्रियता चर्चा में, आम जनता में बढ़ रहा असंतोष!


हर छोटे-बड़े मामले में कथित ‘काराख़ास’ की सक्रियता चर्चा में, आम जनता में बढ़ रहा असंतोष!

राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाने में कुछ कथित दलालों और एक तथाकथित ‘काराख़ास’ की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में चर्चा है कि कई मामलों में फरियादियों को सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बजाय पहले कथित काराख़ास के माध्यम से गुजरना पड़ता है। आरोप है कि राजस्व विवाद, आपसी सुलह, मारपीट, छेड़खानी, छीना-झपटी जैसे मामलों में भी इसी व्यक्ति की दखल की बातें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि थाना परिसर में सुबह से देर शाम तक बाहरी लोगों की मौजूदगी बनी रहती है, जिससे निष्पक्ष पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में होने वाली कथित अवैध वसूली की चर्चाओं में भी ऐसे लोगों का नाम सामने आता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि इन चर्चाओं और शिकायतों में सच्चाई है तो संबंधित उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई हो सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।