शाहजहाँपुर के सबसे व्यस्त और वीआईपी मार्गों में शामिल खिरनीबाग चौराहे से सीतापुर रोड की ओर मुड़ते ही बैरिकेडिंग के पास बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए खतरा बन चुका है।
रोज़ाना हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा संचालक गड्ढे से बचने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार होने की आशंका में रहते हैं। कई बार वाहन आपस में टकराने की नौबत भी आ जाती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित इस मार्ग से रोज़ प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, फिर भी इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान क्यों नहीं जा रहा?
क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
शहरवासियों की मांग है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए इस गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।
अब तक न्यूज़, शाहजहांपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: