जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने अपने एक दिवसीय जौनपुर


सशक्त मीडिया ही सत्ता और शासन को निरंकुश नहीं होने देती : विन्देश्वरी सिंह

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडलीय टीम ने जौनपुर की सभी तहसीलों का किया संगठनात्मक समीक्षा दौरा

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने अपने एक दिवसीय जौनपुर दौरे के दौरान जनपद की सभी छह तहसीलों का भ्रमण कर संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों की स्थिति तथा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंडल संरक्षक तारकेश्वर सिंह, जिला प्रभारी शेषमणि सिंह तथा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना भी उनके साथ मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने कहा कि सशक्त एवं स्वतंत्र मीडिया ही सत्ता और शासन को निरंकुश होने से रोकती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा और व्यापक मंच प्रदान किया है। छोटे शहरों और कस्बों की आवाज अब तेजी से समाज तक पहुंच रही है। वैकल्पिक मीडिया ने अनेक ऐसे मुद्दों को सामने लाया है, जिन्हें मुख्यधारा का मीडिया अक्सर नजरअंदाज कर देता था।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जहां संभावनाएं बढ़ी हैं, वहीं फेक न्यूज, ट्रोल संस्कृति और भ्रामक सूचनाओं की चुनौती भी गंभीर रूप से सामने आई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में वास्तविक और नकली सामग्री के बीच अंतर कर पाना आम पाठकों के लिए कठिन होता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को संसाधनों की कमी, आर्थिक असुरक्षा तथा विभिन्न प्रकार के दबावों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर मंडलीय टीम ने जौनपुर जनपद की सभी तहसीलों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठकें कीं तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस क्रम में केराकत तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष आर.पी. सिंह, बदलापुर तहसील अध्यक्ष अखिलेश यादव, शाहगंज तहसील अध्यक्ष प्रदीप वर्मा तथा सदर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र खरे को सम्मानित किया गया।

मंडल संरक्षक ने सभी तहसील अध्यक्षों से कार्यवाही रजिस्टर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित कर उसकी कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज की जाए तथा उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर भी कराए जाएं। बैठकों के फोटोग्राफ संगठन के समूह में साझा करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने तहसील अध्यक्षों से संगठन की समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री दयाशंकर निगम, मंडल संप्रेक्षक अवधेश तिवारी, प्रदीप पांडेय, गुलान चंद पाण्डेय, आशीष पांडेय, डा नीरज सोनी, याकूब अली, लक्ष्मी नारायण मौर्या आदि संगठन के लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।