जौनपुर, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा जिला कार्यालय सीहीपुर पर जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें आपातकाल स्मृति दिवस की चर्चा एवं समर्पण एवं


जिला बैठक में आपातकाल, समर्पण एवं वृक्षारोपण अभियान की चर्चा

जौनपुर, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा जिला कार्यालय सीहीपुर पर जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें आपातकाल स्मृति दिवस की चर्चा एवं समर्पण एवं वृहद वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की मूल भावना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे नई पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराएं, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति समाज सदैव जागरूक रहे।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र और संगठन के प्रति निष्ठा, सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त करने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करना चाहिए। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की सफलता का आधार हैं।

वृक्षारोपण अभियान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान की भावना के अनुरूप प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प ले। केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी का उत्सव बने और प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।बैठक का संचालन अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने किया।

इस अवसर पर राजेश सिंह , डॉ अभिषेक रावत, स्कन्द पटेल,चंद्रप्रकाश सिंह,रणविजय सिंह,मीना पटेल,हरिश्चंद्र मौर्या,मोहन राजभर,सोनी जायसवाल,सुदर्शन सिंह, हरिराम पाल,जयेश सिंह,केपी मिश्रा,मनोज जायसवाल, डॉ रामचंद्र बिंद,अखिल प्रताप सिंह,रमेश दुबे,पंकज पाठक,अनीश रहमानी,शिवम पाल, ऋषिकेश तिवारी,विशाल शुक्ला,वैभव सिंह आदि उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।