गीडा के दर्जनों गांव अंधेरे में जिसमें कुरमौल का मंदिर अभी अंधेरा छाया हैं


गीडा के दर्जनों गांव अंधेरे में जिसमें कुरमौल का मंदिर अभी अंधेरा छाया  हैं  

लाइनमैन गणेश मय टीम ने संभाला मोर्चा, नए खंभे गाड़कर  आपूर्ति बहाल करने का दावा  

गोरखपुर, गीडा 22 जून 2026 को दोपहर 3 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने गीडा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। बरहुआ फीडर से जुड़े कई बिजली के खंभे तूफान की चपेट में आकर गिर गए, जिससे दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे कुरमौल में अभी कुछ जगह  अंधेरे छाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
तूफान के कारण बरहुआ फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दर्जनों स्थानों पर खंभे टूटकर गिरने से तार जमीन पर लटक गए। बिजली जाने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा।  
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी सक्रिय हो गए। लाइनमैन गणेश, शाह मोहम्मद दुर्गा ,
श्रीभागवत और पंकज पाल प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने युद्धस्तर पर काम शुरू किया। कर्मियों ने कल से ही टूटे हुए खंभों को हटाकर उनकी जगह नए खंभे गाड़ने का काम शुरू कर दिया है। क्षतिग्रस्त तारों को बदलकर लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है।लाइनमैन गणेश ने बताया कि टीम पिछले कई घंटों से लगातार मेहनत कर रही है। उनकी कोशिश है कि युद्धस्तर पर काम पूरा कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने आशा जताई कि अथक मेहनत के बाद अगले 2 घंटे के भीतर सभी प्रभावित गांवों में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
प्रभारी अधिकारी ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को राहत देना है। कर्मी लगातार फील्ड में डटे हुए हैं। खराब मौसम के बीच बिजलीकर्मियों की मेहनत की ग्रामीणों ने सराहना की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।