रिपोर्ट मंगल धुर्वे /लोकेशन खंडवा


रिपोर्ट मंगल धुर्वे /लोकेशन खंडवा

सक्षम संस्था जिला इकाई खंडवा द्वारा सक्षम का स्था पना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर खंडवा जिले में दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही समाज एवं दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों एवं अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सक्षम मालवा प्रांत के प्रांत सहसचिव एवं युवा आयाम प्रमुख श्री हर्ष शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सक्षम के अध्यक्ष श्री नारायण बाहेती, जिला सचिव रविन्द्र चौहान एवं सक्षम की पूरी टीम उपस्थित रही।

इस अवसर पर अखिलेश गुर्जर (प्रगति दिव्यांग सेवा समिति खंडवा), आनंद मालाकार (मध्य प्रदेश विकलांग मंच खंडवा), विजय बिल्लौरे (दिव्यांग गतिशक्ति सेवा समिति खंडवा), नंदराम आउचे (निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ खंडवा), श्रीमती मोना दफ्तरी (विधि वेलफेयर सोसायटी) तथा भानुभाई पटेल (रेड क्रॉस सोसायटी खंडवा) को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त कुमारी मंजू तंवर (अधिवक्ता) को न्यायालयीन एवं कानूनी मामलों में दिव्यांगजनों की सहायता करने, आशीष पेंडसे (सितारे ज़मीं पर फिल्म में अभिनय के लिए), दीपा जगताप (डांसर), शिव जोगी (खिलाड़ी), अंजली शिंदे (सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास अधीक्षिका) एवं मदन चौधरी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने दिव्यांगजनों को होने वाली समस्याओं, उनके निराकरण एवं विभिन्न रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता हर्ष शर्मा ने सक्षम संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला तथा दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

सक्षम के जिला अध्यक्ष श्री नारायण बाहेती ने अपने उद्बोधन में जिले की सभी दिव्यांग एवं सामाजिक संस्थाओं को एक मंच और एक छत के नीचे लाकर सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जैसे सेवा कार्यों के महत्व की जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सक्षम के जिला सचिव रविन्द्र चौहान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा पूजनीय गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित सभी बच्चों एवं सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नारायण बाहेती, जिला सचिव रविन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती आशा, उपाध्यक्ष राजीव मालवीय, संरक्षक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सहसचिव डॉ. आशीष पारे, घनश्याम वाधवा, रोहित पटेल, युवा आयाम प्रमुख विवेक पाटीदार, डॉ. राधेश्याम पटेल, धर्मेंद्र आर्य, रीना गूगल, पन्नालाल कुशवाह एवं आनंद पेंडसे सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ खंडवा के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सक्षम गीत की प्रस्तुति दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने सक्षम संस्था को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।