सिधौली, सीतापुर।


सिधौली, सीतापुर। भारतीय संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, बहुजन स्वाभिमान तथा अमर शहीदों के सम्मान में डॉ. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ द्वारा आयोजित "लोकतंत्र रक्षा यात्रा" का शुभारंभ आगामी 16 अगस्त 2026 को डॉ. अंबेडकर पार्क, ग्राम पंचपीर (मास्टरबाग), विधानसभा सिधौली से किया जाएगा। यह जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक राजेश कुमार सिद्धार्थ ने दी।

उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा 152 विधानसभा सिधौली के अंतर्गत आने वाले 427 बूथों तक पहुंचेगी, जहाँ "अमर शहीदों के नाम – एक दिन वीर सपूतों के नाम" कार्यक्रम आयोजित कर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता, भाईचारा तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों का व्यापक जन-जागरण किया जाएगा।

यात्रा का भव्य समापन 9 अक्टूबर 2026 को डॉ. अंबेडकर पार्क, बहादुरपुर, सिधौली में आयोजित विशाल जनसभा के साथ होगा। समापन अवसर पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल जनसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मान्यवर कांशीराम साहब, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, तथागत गौतम बुद्ध एवं बहुजन समाज में जन्मे महान महापुरुषों के संघर्ष, त्याग और सामाजिक परिवर्तन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक अधिकारों, बहुजन एकता और राष्ट्र निर्माण में बहुजन समाज की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

महासंघ ने सभी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि लोकतंत्र रक्षा यात्रा का उद्देश्य संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जन-जागरण करना, अमर शहीदों के बलिदान को सम्मान देना तथा सामाजिक न्याय और बहुजन एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
लोकतंत्र की रक्षा – संविधान का सम्मान!
मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहें!
बहुजन एकता – राष्ट्र की शक्ति!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।