दुकान में घुसकर मारपीट और लूट का मामला, पीड़ित को ही मिली धमकी—अब सीओ की जांच पर टिकी सबकी नजरें!


दुकान में घुसकर मारपीट और लूट का मामला, पीड़ित को ही मिली धमकी—अब सीओ की जांच पर टिकी सबकी नजरें!

राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम आर्दौना में हुए मारपीट और लूटकांड ने अब तूल पकड़ लिया है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि जांच क्षेत्राधिकारी निचलौल को सौंप दी गई है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित विशाल गौड़ के अनुसार, 19 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव के ही दबंगों ने पुरानी रंजिश में उनकी दुकान पर धावा बोल दिया। लोहे की रॉड से लैस हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई की और काउंटर में रखे 35,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित को खुलेआम धमकी दी गई कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा। लेकिन जब पीड़ित थाना पहुंचा तो हालात और चौंकाने वाले हो गए।

थाने में ही ‘धमकी’?
पीड़ित का आरोप है कि थाना प्रभारी अंकित सिंह ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही तहरीर बदलने का दबाव बनाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यह आरोप सामने आते ही मामला और गरमा गया है।

बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष पहले भी कई विवादों में घिरे रह चुके हैं—वायरल वीडियो, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं।

अब सीओ की जांच पर टिकी नजर!
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्षेत्राधिकारी निचलौल को सौंप दी गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक क्षेत्राधिकारी से संपर्क नहीं हो सका है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जांच निष्पक्ष होगी या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

एसपी पर बढ़ा दबाव!
पूरे मामले में अब जिले के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी पर भी नजरें टिक गई हैं। क्या वे सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह दब जाएगा?

सवाल बरकरार:
क्या निचलौल में न्याय मिलेगा या सिस्टम यूं ही सवालों के घेरे में रहेगा?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।