बिहार का कुख्यात शूटर लल्लन सिंह
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अब किसी भी प्रकार की लापरवाही के मूड में नहीं है। बुधवार 24 जून 2026 को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)/सचिव बांदा विकास प्राधिकरण, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मैथमैटिक्स बाई अंकित गुप्ता, फिजिक्स बाई इं. आदित्य, मैथमैटिक्स बाई आदित्य, इंग्लिश बाई जी.डी. तथा बायोलॉजी बाई अनिल द्विवेदी के कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण संचालित पाए गए। इतना ही नहीं, अधिकांश संस्थानों में छात्रों के आने-जाने के लिए अलग-अलग द्वार नहीं थे, अग्निशमन उपकरणों का अभाव था और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी प्राप्त नहीं किया गया था।प्रशासन ने इसे छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कोचिंग सेंटरों को तत्काल बंद करा दिया, जबकि एक कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई भी की गई।
इसके अलावा बिजली खेड़ा में संचालित एक पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया। वहां पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने अथवा पुस्तकालय बंद करने के निर्देश दिए गए।पुस्तकालय संचालक ने शीघ्र ही सभी कमियां दूर कराने का आश्वासन दिया।संदेश साफ है— शिक्षा के नाम पर अव्यवस्था और सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
vमिर्जापुर।
अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखक ने कार्यालय में जड़ा ताला
Leave a Comment: