रीवा। सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रीवा जिले के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एसटीएफ, साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, मामला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, पनवार थाना क्षेत्र के पूर्वा कल्याणपुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह बघेल द्वारा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जांच शुरू की गई।

साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तकनीकी जांच की और रीवा पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया। कार्रवाई थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ हेतु यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है। जांच एजेंसियां अब संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्रोत, डिजिटल साक्ष्यों तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

नोट: आरोपों की जांच अभी जारी है। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक आरोपी माना जाता है, दोषी नहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।