शाहजहांपुर


शाहजहांपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग तथा भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्रों को संचालित कर उनकी उपयोगिता परखी और आपदा की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए कि निकास मार्ग हमेशा खुला रखा जाए, विद्युत ओवरलोडिंग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। एक संस्थान में गेट एवं निकासी व्यवस्था में सुधार के निर्देश भी दिए गए।
जांच अभियान के तहत आकाश इंस्टीट्यूट, एसएसवी स्टडी सर्कल, पीडब्ल्यू विद्यापीठ, इनोवेटिव क्लासेज, एटीएनएस कोचिंग एवं पाल मैथ क्लासेस का निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीआईओएस हरिवंश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।