संघ परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिर्राज ताऊजी के भतीजे थे हरिओम पाठक


संघ परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर

संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिर्राज ताऊजी  के भतीजे थे हरिओम पाठक

फरह...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फरह खंड संघचालक  हरीओम पाठक के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके असामयिक निधन को समाज और संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
श्री हरीओम पाठक संघ के समर्पित, कर्मठ एवं सक्रिय स्वयंसेवक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के कार्यों को समर्पित भाव से जिया। संघ के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना सदैव प्रेरणास्रोत रही। वे संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वर्गीय गिर्राज ताऊ जी के भतीजे थे और संघ कार्यों की समृद्ध परंपरा वाले परिवार से जुड़े थे।
पाठक परिवार का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कई दशकों पुराना संबंध रहा है। उनके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी स्वयंसेवक तैयार होते रहे हैं और संघ के संस्कारों का पालन किया जाता रहा है। परिवार के सदस्यों ने निरंतर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक जागरण के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरीओम पाठक जी ने भी संगठन के विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया और खंड संघचालक के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
वे अपने सरल स्वभाव, विनम्र व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सेवाभावी सोच के कारण सभी वर्गों में सम्मानित थे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनने की उनकी प्रवृत्ति ने उन्हें लोगों के बीच विशेष पहचान दिलाई। उनके निधन से संघ परिवार ने एक समर्पित कार्यकर्ता और समाज ने एक सज्जन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।
उनके निधन पर संघ कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में जिला प्रचार प्रमुख राम पाठक, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष ओझा सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।