पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सकुशल उतारा
अब तक न्याय /दीप सिंह
रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ अब तक न्याय
जिले के त्योंथर तहसील अंतर्गत ग्राम मनीका में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक रीवा को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि स्टे आदेश के बावजूद कुछ लोगों द्वारा विवादित भूमि पर रात के समय मकान निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही पीड़ित परिवार ने जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।
मामला ग्राम मनीका पटवारी हल्का मनीका, तहसील त्योंथर का है। शिकायतकर्ता श्यामकली पाल ने पुलिस अधीक्षक रीवा को दिए आवेदन में बताया कि खसरा नंबर 300, रकबा 0.462 हेक्टेयर भूमि पर न्यायालय द्वारा स्टे आदेश जारी है। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा कथित रूप से रात के समय निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोकने की कार्रवाई किए जाने के बाद भी रात लगभग 11 बजे से सुबह 4 बजे तक निर्माण कार्य कराया जाता है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद निर्माण कार्य पूरी तरह नहीं रुक पाया है।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर शिकायतकर्ता के परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा विवादित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
"फिलहाल पुलिस और प्रशासन को दिए गए इस आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।"
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय /दीप सिंह
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था धोखाधड़ी
सिधौली,
Leave a Comment: