सिधौली,


सिधौली, सीतापुर। ग्राम लहूरिवान, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर में लगभग 15 वर्ष पूर्व स्थापित बौद्ध वृक्ष के नीचे भन्ते मैकू उर्फ कमलशील एवं बौद्ध अनुयायियों द्वारा की जाने वाली तथागत गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना एवं बुद्ध वंदना में बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में कई बार थाना अटरिया, उपजिलाधिकारी सिधौली एवं जिला प्रशासन को लिखित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, किन्तु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से बौद्ध समाज में रोष व्याप्त है।
डॉ. अम्बेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14, 21, 25 एवं 26 प्रत्येक नागरिक को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा पूजा-अर्चना का अधिकार प्रदान करता है। इसके बावजूद बौद्ध अनुयायियों को बुद्ध वंदना एवं पूजा-अर्चना से रोका जाना संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन से मांग की गई है कि भन्ते मैकू उर्फ कमलशील एवं बौद्ध समाज को बौद्ध वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना एवं बुद्ध वंदना की अनुमति और सुरक्षा प्रदान की जाए तथा बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो डॉ. अम्बेडकर संवैधानिक महासंघ एवं बौद्ध समाज 30 जून 2026 को प्रातः 10 बजे डॉ. अम्बेडकर पार्क, बहादुरपुर, सिधौली में एकत्रित होकर अपनी संवैधानिक मांगों के समर्थन में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आवास, लखनऊ तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक पदयात्रा करेगा।
उन्होंने प्रशासन से संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा करते हुए मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायपूर्ण कार्रवाई करने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।