25 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार, फर्जी वीजा देकर 23 लाख से अधिक की ठगी का आरोप
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था धोखाधड़ी
अब तक न्याय /दीप सिंह
इंदरगढ़ (कन्नौज)। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मढ़ईपुरवा में एक युवक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया।
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान अफरोज (31) पुत्र स्वर्गीय जलालुद्दीन निवासी मढ़ईपुरवा के रूप में हुई। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही है। इसी बात से नाराज होकर वह शराब के नशे में टंकी पर चढ़ गया और पत्नी को वापस बुलाने की मांग करने लगा। साथ ही मांग पूरी न होने पर टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस का कहना है कि उसके इस कृत्य से क्षेत्र में लोक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसके चलते उसे शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस की तत्परता और समझदारी से एक संभावित हादसा टल गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था धोखाधड़ी
सिधौली,
राजेश कुमार सिद्धार्थ
Leave a Comment: