जौनपुर
आज विधानसभा जफराबाद के अंतर्गत ग्राम पनिहारियां नहोरा में विगत दिनों नदी में डूबने की दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चियों के असामयिक निधन तथा एक बच्ची के उपचाररत होने के संदर्भ में विधानसभा जफराबाद के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष गिरी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस अपूरणीय क्षति पर दुख प्रकट करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद घटना है, जिसने पूरे क्षेत्र को मर्माहत कर दिया है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल समुचित आर्थिक सहायता, आवश्यक सरकारी सुविधाएं एवं हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही उपचाररत बच्ची के बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
कांग्रेस पार्टी ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन देते हुए ईश्वर से दिवंगत बच्चियों की आत्मा की शांति एवं उपचाररत बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉक्टर संतोष गिरी, विनय तिवारी,कृष्ण चंद्र निषाद, बेलाल अहमद, विजय प्रजापति, राम सिंह बांकुरे, हरदीप सिंह सोनू,चंद्रशेखर निषाद, डॉ अमित प्रकाश, डॉ दयाशंकर पटेल, संदीप निषाद, आशीष यादव, अनिरुद्ध सिंह पटेल,फूलचंद बेनबंशी, डॉक्टर चंद्रबली सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: