निचलौल में ‘मॉडल शॉप’ का खेल! पुलिस-आबकारी की मिलीभगत के आरोपों से मचा हड़कंप।
रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब परोसने और नशे के कारोबार की चर्चा, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे सवाल!
फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आज जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी क़ायमगंज को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आज जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उप जिला अधिकारी क़ायमगंज को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
मुख्य मांगें और किसानों की समस्याएं:
रजिस्ट्री व्यवस्था से किसान परेशान: फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को फसल बेचने और खाद खरीदने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खाद की किल्लत दूर करने की मांग: धान की रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है, इसलिए निजी क्षेत्रों के माध्यम से यूरिया और डीएपी खाद तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
सर्किल रेट तय किए बिना जमीन न ली जाए: औद्योगिक गलियारे के लिए 4500 हेक्टेयर भूमि ली जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक सर्किल रेट तय नहीं किया है। किसानों की मांग है कि पहले रेट तय हो, फिर अधिग्रहण हो।
गंगा एक्सप्रेस-वे अधिग्रहण का विरोध: एक्सप्रेस-वे के कटों पर जरूरत से ज्यादा जमीन ली जा रही है, जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसान चाहते हैं कि एक्सप्रेस-वे के समानांतर ही भूमि ली जाए।
दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग: कायमगंज तहसील परिसर में संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को तुरंत वापस लेने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राममोहन दीक्षित (जिला अध्यक्ष) और zहरिनाम सिंह वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)सहित संगठन के पदाधिकारियों के साथ दर्जनों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई वाइट।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब परोसने और नशे के कारोबार की चर्चा, जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर उठे सवाल!
गौशाला में गौमाताओं की मौत पर फूटा आक्रोश, आंदोलनकारी बजरंग दल कार्यकर्ता को पुलिस ने घसीटकर हटाया!
Leave a Comment: