रेहायशी इलाकों में ‘जहर’ का धंधा! निचलौल में कच्ची-देशी शराब एवं की कालाबाजारी चरम पर।
शाम ढलते ही मोहल्लों में सजती ‘नशे की मंडी’, आबकारी विभाग मूकदर्शक — युवाओं का भविष्य दांव पर!
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
निचलौल/महराजगंज, 22 जून कोठीभार थाना क्षेत्र के बलही खोर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना (30) पुत्र शिव पासवान निवासी सिंहपुर, थाना निचलौल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मुन्ना अपनी मोटरसाइकिल (UP56 BE 7565) से कहीं जा रहे थे, तभी बलही खोर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शाम ढलते ही मोहल्लों में सजती ‘नशे की मंडी’, आबकारी विभाग मूकदर्शक — युवाओं का भविष्य दांव पर!
गोरखपुर थाना सहजनवा क्षेत्र के तेनुहारी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का खुलासा, धारा 67(1) के तहत कार्रवाई
गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज
Leave a Comment: