अर्जुन रौतेला आगरा


अर्जुन रौतेला आगरा। सोशल मीडिया पर एत्मादपुर में लगने वाली पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का विरोध एवं समर्थन लगातार जारी है, इसी के तहत राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर से "दैनिक अब तक न्याय" अखबार के मंडल प्रभारी अर्जुन रौतेला से फोन वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय धनगर महासभा देवी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा स्थापना का विरोध नहीं कर रही है, बल्कि प्रतिमा के लिए चुने गए स्थान पर आपत्ति जता रही है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी सम्पूर्ण राष्ट्र की पूज्यनीय विभूति हैं। उनकी प्रतिमा ऐसे स्थान पर स्थापित की जानी चाहिए जो उनके गौरव, सम्मान और ऐतिहासिक योगदान के अनुरूप हो। यदि प्रतिमा श्मशान घाट के बगल में स्थापित की जा रही हैं, तो इससे समाज की भावनाएँ आहत होंगी।
हम प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहना चाह रहा हूं कि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा दिये गए स्थान पर गंभीरता से विचार करें और प्रतिमा स्थापना हेतु सम्मानजनक एवं उपयुक्त स्थान का चयन सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय धनगर महासभा समाज की आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यदि स्थान परिवर्तन कर उचित स्थल का चयन किया जाता है तो राष्ट्रीय धनगर महासभा पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी, 
अगर सही स्थान का चयन नहीं किया गया तो राष्ट्रीय धनगर महासभा द्वारा मुख्य अतिथियों का विरोध किया जाएगा। इसके लिए चाहे जो परिणाम हो सारे परिणाम भुगतने के लिए राष्ट्रीय धनगर महासभा पूरी तरह तैयार है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।