मडियाहू पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम


*मडियाहू पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम*

जौनपुर/मड़ियाहूं 

 आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मडियाहूँ पी. जी .कॉलेज के   एन. एस. एस, एन. सी .सी .स्काउट छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गयाl कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के उपरांत प्रारंभ हुआ आज योग प्रशिक्षक के रूप में महाविद्यालय के ही प्राध्यापक श्याम दत्त दुबे जी ने सभी को योग का प्रशिक्षण दिया विभिन्न प्रकार के योग को संपन्न करते हुए योग प्रशिक्षक  दुबे जी ने छात्रों को प्रत्येक प्रकार के योग का अलग-अलग महत्व और फायदा बताया अति प्राचीन काल से चले आ रहे योग विद्या पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एस.के. पाठक ने छात्रों को अपने दिनचर्या में योग कार्यक्रम को सम्मिलित करने पर जोर दिया ।12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य महोदय ने भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके प्रयास से मूलत भारतीय विद्या योग को विश्व के कई देशों में महत्वपूर्ण स्थान मिला इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोo  अजय कुमार, डा आशुतोष कुमार शर्मा,  एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी सुषमा मिश्रा ,ज्ञानेश त्रिपाठी ,डा विशेष श्रीवास्तव, सहित अनेको प्राध्यापक एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डा मनोरम ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।