शिक्षा, नवाचार और समाजसेवा की मिसाल बनीं प्रधानाचार्या किस्मत द्विवेदी
सम्मान, उपलब्धियां और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ाया जनपद का गौरव
*बांसपार
*बांसपार, गोरखपुर पिपरौली विश्व स्वास्थ्य और मानसिक शांति का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा के कुशल नेतृत्व में केंद्र के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और ओम उच्चारण के साथ हुई।डॉ. मिश्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन-मन को स्वस्थ रखने की प्राचीन भारतीय पद्धति है। नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और तनाव दूर होता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन 30 मिनट योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन और प्राणायाम जैसे आसन कराए गए। पूरा स्टाफ अनुशासन और एकजुटता के साथ योग करता दिखाई दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। सीएचसी परिसर योगमय हो उठा और योग से ही होगा का संदेश गूंजता रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सम्मान, उपलब्धियां और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ाया जनपद का गौरव
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
पाली, ।
Leave a Comment: