मडियाहू पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम
मडियाहू पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम
बांदा, 21 जून 2026।
बांदा, 21 जून 2026।
बांदा के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी रेयांश त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। स्थानीय हार्पर क्लब बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रेयांश ने उरई में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के बॉयज अंडर-11 वर्ग में खिताब अपने नाम कर लिया।शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रेयांश ने झांसी के मजबूत खिलाड़ी सुफियान को 15-9, 13-15 और 15-11 के अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रेयांश ने बेहतरीन कोर्ट कवरेज, आक्रामक खेल शैली और मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए जीत दर्ज की।
रेयांश की यह उपलब्धि कोई पहली नहीं है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी उन्होंने चित्रकूट और महोबा में आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-11 वर्ग का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इस वर्ष भी उन्होंने लगातार दूसरी बार अपनी बादशाहत कायम रखते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है।
इस उपलब्धि पर उनके मुख्य कोच मोहम्मद अनवर अली ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, "रेयांश एक बेहद प्रतिभाशाली, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी है। उसकी यह जीत उसकी निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बांदा का नाम रोशन करेगा।"
प्रतियोगिता में हार्पर क्लब के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 वर्ग में जुनैद, अंडर-13 में अक्षत और शौर्य तथा अंडर-15 वर्ग में श्रेया और सौरिश के खेल की भी खूब सराहना की गई।रेयांश त्रिपाठी की इस शानदार सफलता पर हार्पर क्लब के सचिव मनीष श्रीवास्तव, सीरजध्वज सिंह, रामेंद्र शर्मा, समाजसेवी सुनील सक्सेना सहित समस्त कार्यकारिणी, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने उन्हें तथा उनके कोच मोहम्मद अनवर अली को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।"छोटे हाथों में रैकेट और बड़े सपनों के साथ रेयांश ने यह साबित कर दिया है कि लगन, अनुशासन और मेहनत के दम पर उम्र नहीं, हौसले जीतते हैं।"
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मडियाहू पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम
मडियाहू पीजी कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम
रिसिया जनपद बहराइच
Leave a Comment: