गोरखपुर।


सहजनवां गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित  इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए जाल्हेपार गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कुत्तों के झुंड से घिरे एक हिरण की जान बचा ली और उसे सकुशल वन विभाग को सौंप दिया।  
ग्राम पंचायत जाल्हेपार में मंगलवार सुबह एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला। जंगल से भटककर आया एक हिरण कुत्तों के झुंड के हमले से घबराकर अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता-दौड़ता सीधे गांव में प्रवेश कर गया। 
हिरण को संकट में देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए शोर मचाकर कुत्तों के झुंड को खदेड़ दिया। इसके बाद हिरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे सावधानीपूर्वक रस्सी से बांधकर एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।  
सूचना मिलने के लगभग 3 घंटे बाद वन विभाग की टीम जाल्हेपार गांव पहुंची। ग्रामीणों ने हिरण को वनकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हिरण पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे निकटवर्ती सुरक्षित वन क्षेत्र में मुक्त कर दिया जाएगा।  
इस पूरे घटनाक्रम में ग्रामीणों की संवेदनशीलता और तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा, बेजुबान जीव की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। वहीं वन विभाग ने भी ग्रामीणों के सहयोग और जागरूकता के लिए आभार व्यक्त किया है।
फोटो में दिख रहे हिरण को देखकर अनुमान है कि यह बारहसिंगा या सांभर प्रजाति का हो सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।