शाहजहांपुर।


शाहजहांपुर। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में शाहजहांपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जनपद से 18 खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया, जिसमें 10 खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
टीम का नेतृत्व एसोसिएशन के सचिव एवं कोच एडवोकेट डॉ. पुनीत मनीषी ने किया। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का सम्मान ए.बी. रिच इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में किया गया। मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी विनय पांडे ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में विनय पांडे ने कहा कि शाहजहांपुर की धरती अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों की कर्मभूमि रही है। यहां के खिलाड़ी खेल जगत में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से गुरुजनों के सम्मान का आह्वान करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।
एसोसिएशन के सचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने बताया कि विराट चतुर्वेदी ने सब-जूनियर लेफ्ट हैंड वर्ग, अयान ने सब-जूनियर 50 किलोग्राम राइट हैंड वर्ग, नबील ने ओपन 80 प्लस किलोग्राम राइट हैंड वर्ग तथा अनिकेत ने जूनियर 55 किलोग्राम राइट हैंड वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अमन ने जूनियर 60 किलोग्राम राइट हैंड वर्ग में रजत पदक तथा मोहम्मद साहिल ने 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं अनूप यादव और अभिनव सिंह ने भी अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। डॉ. पुनीत मनीषी ने मास्टर वर्ग के 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डॉ. पुनीत मनीषी, नबील, अनिकेत, अयान, विराट चतुर्वेदी और अभिनव सिंह का चयन राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इस अवसर पर पीयूष मिश्रा, कोच युवराज रस्तोगी, खुशबू, निशा, अलकमा, किरन, नईम खान, शिबू खान, मोहम्मद इब्राहिम, रजीउद्दीन, मंगल कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।