सहजनवा


सहजनवा गोरखपुर।  गीडा थाना के धरती से जुड़े, किसानों की आवाज बने भजुराम गौड़ अब नहीं रहे, पर उनकी यादें और विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। ग्राम पंचायत बनगांवा निवासी भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के कर्मठ कार्यकर्ता भजुराम गौंड़ ने 3 जून 2026 को 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।  
जीवनभर उन्होंने किसान हितों के लिए आवाज बुलंद की। सादगी, निष्ठा और संघर्ष उनका परिचय था। उनके निधन से किसान समाज ने अपना एक सच्चा संरक्षक खो दिया। उनके पीछे पत्नी कल्याणी देवी और तीन पुत्र दिलीप, विष्णु और विश्वंभर का भरा-पूरा परिवार है।उनके ब्रह्मभोज का आयोजन 18 जून, गुरुवार को उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के प्रदेश महासचिव संतराज यादव, तहसील प्रभारी महेंद्र भारतीय, उर्मिला सिंह भाकियू राष्ट्रीयतावादी  महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में किसान, गणमान्य नागरिक और महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। भाकियू राष्ट्रीयतावादी केप्रदेश महासचिव संतराज यादव ने कहा कि भजुराम गौंड़ का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनका किसान हित में समर्पण हम सबको रास्ता दिखाता रहेगा।
भजुराम गौंड़ भले ही चले गए, पर खेत-खलिहान से जुड़ी उनकी आवाज हमेशा गूंजती रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।