आमोद कुमार


 
बांदा। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहीं अंजलि ताज को प्रतिष्ठित "विजया स्वप्न यंग विजनरीज अवार्ड" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विजया स्वप्न फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, युवा प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नेहा वनौधिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
समारोह के दौरान अंजलि ताज को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए विजया स्वप्न यंग विजनरीज अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिलाधिकारी गाजियाबाद के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।सम्मान प्राप्त करने के बाद अंजलि ताज ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने इस अवसर पर विजया स्वप्न फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।