क्या यह पार्किंग का सही तरीका है?
यह तस्वीर शाहजहांपुर की एक कॉलोनी की है,
जौनपुर/ मड़ियाहूं पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
*नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू*
जौनपुर/ मड़ियाहूं
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र 25 जून 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने बताया कि आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय में अथवा ई-मेल के माध्यम से 25 जून की शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जौनपुर जिले के किसी मान्यता प्राप्त अथवा सरकारी विद्यालय से सत्र 2025-26 में हाईस्कूल परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
आज दिनाँक-17.06.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन
शाहजहाँपुर। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना रोजा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Leave a Comment: