आज दिनाँक-17.06.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहाँपुर में किया गया । आज 25 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 01 दम्पति को विदा किया गया ।
➡️1. थाना रामचंद्र मिशन* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के तीन बच्चे हैं। आवेदिका ने बताया कि उसके पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करते थे, इस संबंध में उसने प्रार्थना पत्र दिया था। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया-बुझाया गया। द्वितीय पक्ष द्वारा अपनी गलती मान ली गयी है। परामर्श उपरांत दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
➡️इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती मधु यादव ,महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा,म0आ0 मोनिका कुमारी, म0आ0 शीतल चौहान ,म0आ0 निशा मिश्रा, म0आ0 नेहा चौहान आदि मौजूद रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: