शाहजहाँपुर। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना रोजा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित


पब्लिक की लहर

शाहजहाँपुर। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना रोजा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने को लेकर चर्चा की।

बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।

बैठक के उपरांत क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए आगामी पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।