जौनपुर तहसील क्षेत्र के बरईपार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटनहित परगना घिसुआ में बुधवार को राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गड्ढा भूमि


गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई

मछलीशहर, जौनपुर

 तहसील क्षेत्र के बरईपार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटनहित परगना घिसुआ में बुधवार को राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गड्ढा भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे कब्जामुक्त कराया गया।

राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय जिलाधिकारी जौनपुर के वाद संख्या D202414360001097 (पन्नालाल बनाम सरकार) में पारित आदेश दिनांक 11 मार्च 2025 तथा न्यायालय तहसीलदार मछलीशहर के वाद संख्या T202314360300184 के आदेश दिनांक 22 मार्च 2024 के अनुपालन में आराजी संख्या 486, रकबा 0.0240 हेक्टेयर गड्ढा भूमि पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान तहसील प्रशासन की मौजूदगी में उक्त भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के समय कानूनगो हरिलाल, लेखपाल अमर बहादुर, लेखपाल सौरभ सिंह तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रभारी नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में राजस्व अभिलेखों में दर्ज गड्ढा भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। यह पूरी कार्रवाई नियमानुसार संपन्न कराई गई है तथा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

ब्रजनाथ दुबे

अब तक न्याय मछली शहर जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।