*अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर लंगर (प्रसाद) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया*
जौनपुर /मड़ियाहूं
जनपद के मड़ियाहूं नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा वाराणसी रोड़ पर बृहस्पतिवार को गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर लंगर (प्रसाद) का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मड़ियाहूं सिख समुदाय द्वारा शहीदों के सरताज सिख धर्म के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को नमन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा वाराणसी रोड पर दिन में 2:00 बजे से घुघनी व शरबत का लंगर (प्रसाद) का वितरण किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर कवलजीत सिंह गब्बर, सरदार कक्कू सिह,
सरदार पुनीत सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग व महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: