युवराज गौतम अब तक रिपोर्टर लखनऊ


युवराज गौतम अब तक रिपोर्टर लखनऊ

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर 91वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), बिजनौर में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और आपात परिस्थितियों में कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए समाज के लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया। कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पीजीआई अस्पताल, लखनऊ की डॉ. पल्लवी (सहायक प्रोफेसर) एवं डॉ. निहारिका (सीनियर रेजिडेंट) की उपस्थिति रही। साथ ही डॉ. ओ.बी. सिंह (उप महानिरीक्षक चिकित्सक, ग्रुप केंद्र लखनऊ), द्वितीय कमान अधिकारी सोहन सिंह, एसएमओ डॉ. अभिषेक पांडेय सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। रक्तदान महादान जीवनदान के संदेश के साथ 91वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स ने मानव सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।