जनता की दहलीज़ पर पुलिस — समाधान अब आपके द्वार!
जनपद
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जलालाबाद रोड पर जुलाई माह में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए मजबूत और टिकाऊ कंक्रीट के ट्री गार्ड तैयार किए जा रहे हैं, जिससे लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस पुनीत कार्य में सत्यानंद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा विशेष रुचि लेकर स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उनका कहना है कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन भी प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ. मिश्रा की इस पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। जुलाई माह में प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान से जलालाबाद रोड पर हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को एक नई दिशा मिलेगी।
"एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ी के नाम" के संदेश के साथ यह अभियान समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी कार्य करेगा।
AB Tak
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बस्ती* कोतवाली थाना अंतर्गत माली टोला में रहने वाली सायमा खातून से न्यायालय में चल
गोरखपुर आज तिवारीपुर थाना क्षेत्र माधोपुर मोहल्ले के गैस गोदाम गली बंधें के पास रोहिणी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत जिसमें तकिया कवलदह की रहने वाली 9 वर्षीय वर्षीय पीहू यादव
Leave a Comment: