जनपद


जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु #SP_शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.06.2026 को प्रभावी कार्यवाही की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए दोनों पक्षों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 39 शिकायतों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। अब शिकायतकर्ताओं को न तो बार-बार थाने के चक्कर लगाने की आवश्यकता है और न ही लंबी प्रतीक्षा—पुलिस स्वयं पहुँचकर समाधान सुनिश्चित कर रही है। शाहजहाँपुर पुलिस — सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।