गोरखपुर आज तिवारीपुर थाना क्षेत्र माधोपुर मोहल्ले के गैस गोदाम गली बंधें के पास रोहिणी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत जिसमें तकिया कवलदह की रहने वाली 9 वर्षीय वर्षीय पीहू यादव


गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज ---------

रोहिणी नदी में नहाने गए दो बच्चों को डूबने से हुई मौत 

चार बच्चों की डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू जारी 

तिवारीपुर में नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरी बच्ची की तलाश जारी 

गोरखपुर आज तिवारीपुर थाना क्षेत्र माधोपुर मोहल्ले के गैस गोदाम गली बंधें के पास रोहिणी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत जिसमें तकिया कवलदह की रहने वाली 9 वर्षीय वर्षीय पीहू यादव और 11 वर्षीय सर्वेश यादव की डूबने से हुई मौत मौके पर भारी पुलिस बल एनडीआरफ टीम  रैसकयू मौजूद  मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी एसपी सिटी।

 निमिश पाटिल एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चार बच्चे नदी में डूब गए हैं। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।जाँच में पता चला कि चार बच्चों में से दो बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुँच गए थे। अन्य दो बच्चों की तलाश के लिए चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे को बरामद कर लिया गया और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

​रेस्क्यू जारी एक अन्य लापता बच्ची, जिसकी पहचान पिंकी यादव के रूप में हुई है, की तलाश के लिए टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें पूरी सक्रियता के साथ बच्ची को ढूँढने का प्रयास कर रही हैं। प्रशासन की ओर से घटना पर नजर रखी जा रही है और राहत कार्य जारी है।

बाइट - निमिष पाटिल एसपी सिटी गोरखपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।