​गोरखपुर: शहर के प्रतिष्ठित दिव्यमान मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के दिव्यमान वेलनेस विभाग (योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं पंचकर्म) द्वारा आगामी 18 जून 2026, दिन गुरुवार को स्वर्णप्राशन संस्कार का विशेष आयोजन किया


दिव्यमान मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 18 जून को होगा स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन

 

​गोरखपुर: शहर के प्रतिष्ठित दिव्यमान मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के दिव्यमान वेलनेस विभाग (योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं पंचकर्म) द्वारा आगामी 18 जून 2026, दिन गुरुवार को स्वर्णप्राशन संस्कार का विशेष आयोजन किया जा रहा है।

​अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह संस्कार शून्य (नवजात) से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से 10:30 बजे तक चलेगा।

स्वर्णप्राशन एक विशेष आयुर्वेदिक संस्कार है, जो प्रत्येक महीने पुष्य नक्षत्र के दिन सूर्योदय के 3 घंटे के भीतर संपन्न किया जाता है। यह स्वर्ण भस्म, ब्राह्मी, शंखपुष्पी जैसी औषधियों से तैयार किया गया एक आयुर्वेदिक रसायन है। भारतीय वेद परंपरा और संस्कृति के आधार पर बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु इसे चिकित्सा संस्कार के रूप में किया जाता है।

हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने स्वर्णप्राशन के निम्नलिखित प्रमुख लाभ बताए हैं:

​ बुद्धि और समझ में वृद्धि।

​याददाश्त में सुधार।

​ पाचन शक्ति का मजबूत होना।

​ शारीरिक शक्ति का बढ़ना।

 बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति।

 त्वचा की आभा और रंगत में सुधार।

​शरीर की रक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूती।

​बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक।

​हॉस्पिटल प्रबंधन ने गोरखपुर एवं आसपास के सभी नागरिकों तथा माताओं-बहनों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को इस प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति का लाभ दिलाकर उन्हें स्वस्थ और सामर्थ्यवान बनाएं।

बाइट - डॉ पी पी द्विवेदी 

बाइट - डॉ आरती शाही एसोसिएट प्रोफेसर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।